उत्तरकाशी में लगी भीषण आग,कई मकान जले 

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लाक के गंगाड़ गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई जिससे आस पास के करीब एक दर्जन मकान भी आग की चपेट में आ गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। 

घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। इस समय गांव के अधिकांश लोग खेतों में काम करने गए थे। क्षेत्र में दूरभाष के कोई भी साधन नहीं है। यहां प्रशासन ने आपदा को देखते हुए एक सेटेलाइट फोन का इंतज़ाम किया और साथ ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना प्रशासन पहुंचाई जिसके बाद मुख्य सड़क से गांव की पैदल दूरी अधिक होने के कारण बचाव टीम को पहुंचने में भी काफी समय लग गया। गोविंद वन्य जीव विहार के उप निदेशक डीपी बलूनी ने बताया कि वायरलेस से वन कर्मियों को सूचना दे दी गई थी। एक ही मकान में आग लगी है। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू करने के दौरान आस-पास के मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *