नई दिल्ली : आज भारतीय बाज़ारों के सप्ताह का आखिरी दिन है जिसमें कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खोला गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 217.58 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 58070.12 के स्तर पर खुला। अगर हम बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की और बिफ्टी की तो 61.80 अंकों (0.36 फीसदी) की उछाल है। 17296 के स्तर पर खुला। सप्ताह के शुरूआती दिनों में 1315 शेयरों में तेजी आई, 348 शेयरों में गिरावट आई और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी ऊपर बढ़ा था।
सभी जानतें है कि कोरोना वायरस महामारी की भयानक दो लहरों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा लेकिन अब दोबारा अर्थव्यवस्था पटरी पर आती दिख रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है।
जानिए दिग्गज कंपनियों का स्तर –
बीते दिन कल गुरुवार को बीएसई का बाजार 252.68 लाख करोड़ रुपये हुआ जिसके बाद सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसकी बाजार हैसियत 14.54 लाख करोड़ रुपये है। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस दूसरे नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 14.19 लाख करोड़ रुपये है। इसने पहली बार 14 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (बाजार पूंजीकरण – 8.79 लाख करोड़ रुपये), इंफोसिस (बाजार पूंजीकरण -7.16 लाख करोड़ रुपये), ICICI बैंक (बाजार पूंजीकरण – 5.02 लाख करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर और सातवें नंबर पर 5.01 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ एचडीएफसी है।

