UP: फ़िरोज़ाबाद में कल 15 और आज 8 बच्चों की फिर मौत,आंकड़ा कुल 70 पहुंचा

फ़िरोज़ाबाद : जहाँ सभी जगह अब फिरसे कोरोना की तीसरी लहर ला खतरा बढ़ रहा है वहीँ यूपी के फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों में करीब 60 मौतें हुईं है जिनमें 45 बच्चो की मौतें थी। इसके आलावा आज मिली ताज़ा ख़बरों के अनुसार, बीते दिन गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक आठ और बच्चों की मौत हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को सात बच्चों ने दम तोड़ा था। इसके बाद मौतों का आंकड़ा करीब 70 पहुँच गया है। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। जिले में फैल रहे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही खुद भी गली-मोहल्लों जाकर बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी करते नज़र आए हैं।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिले में डेंगू को नियंत्रित करने के लिए सीडीओ चर्चित गौड़ को डेंगू का नोडल अधिकारी का विशेष अधिकार दिया है। साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए आम जन घरों में पानी की टंकी व अन्य पात्रों में पानी का भराव नहीं होने दें। सीवर और गंदे पानी के बर्तन का ढक्कन ढाका हो। पेड़-पौधों और फूलदान में जमा पानी को नियम से बदलते रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *