शराब घोटाले में अमित अरोड़ा गिरफ्तार

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में ईडी ने बुधवार को कार्रवाई की है, व्यवसायी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अमित अरोड़ा बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। अधिकारियों ने कहा कि अरोड़ा को कल रात धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है जहां एजेंसी उनकी हिरासत की डिमांड करेगी।

ईडी ने दावा किया है कि अमित अरोड़ा, दो अन्य आरोपी दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं। शराब लाइसेंसधारियों से मिले पैसों को छिपाया था। 

अमित अरोड़ वही कारोबारी है, जो भाजापा के स्टिंग में दिखाई दिया था। पिछले हफ्ते ईडी ने अमित ओरड़ा के ठिकानों पर छापमारी भी की थी। ईडी ने इस मामले में पहले शराब कारोबारी समीर महेंद्रू, अरबिंदो फार्मा के चीफ शरद रेड्डी और विनय बाबू को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *