प्रदेश के निजी आयुर्वेदिक और तकनीकी कॉलेजों की फीस छह दिसंबर को होगी। उच्च शिक्षा सचिव एवं प्रवेश, शुल्क नियामक समिति के सदस्य सचिव शैलेश बगोली के अनुसार, अभी उन आयुर्वेदिक और तकनीकी कॉलेजों की फीस पर भी फैसला होगा।जिनकी सब कमेटी नियामक समिति को अपनी रिपोर्ट सौपी गई है।प्रवेश एवं शुल्क नियामक समिति की प्रदेश के निजी आयुर्वेदिक एवं तकनीकी कॉलेजों की फीस को लेकर शुक्रवार को शासन में बैठक हुई। बैठक में सब कमेटियों के लिए कहा जा रहा है संबंधित कॉलेजों की फीस का आकलन कर 30 नवंबर तक समिति को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसे विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर चार दिसंबर तक इस पर आपत्तियों का निपटारा होगा।
छह दिसंबर को फीस पर फैसला आएगा।शुल्क नियामक समिति के सदस्य सचिव ने कहा कि पांच निजी कॉलेज फीस को लेकर पेपर जमा नहीं कर पाए हैं। उन्हें भी इसके लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद उनकी फीस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

