बिड़ला परिसर में प्रदर्शन,किस मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र ?

 श्रीनगर : प्रदेश के अंकिता हत्याकांड की लॉ अब बुझी नहीं हैं बल्कि आज उत्तराखंड के श्रीनगर में बिड़ला परिसर के छात्र-छात्राओं ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए शहर रैली निकाली और हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है। आज गुरूवार को छात्र संगठन आईसा और एआईडीएसओ सहित अन्य संगठनों के बैनर तले छात्र-छात्राएं और आंदोलनकारी बिड़ला परिसर में इकठ्ठे होकर रैली का  निकाली। यहां से रैली निकलकर गोला पार्क पहुंची। 

आज इस  रैली में छात्रों ने कहा कि एसआईटी ने अभी तक कोर्ट में इस मामले में कोई सुबूत पेश नहीं किए हैं। सरकार भी कुछ नहीं कर रही है। इसलिए सभी लोग मांग कर रहे हैं कि हाईकोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। पहले ही दिन से ही देखा जा रहा है कि अंकिता हत्यारों को संरक्षण दिया जा रहा है। सुबूतों को मिटाने काम किया गया है। जिस रिजार्ट में घटना हुई, वहां बुल्डोजर चला दिया गया। जल्दी से जल्दी वीआईपी का नाम सामने आना चाहिए। 

इस अवसर पर आईसा नेता शिवानी पांडेय, अंकित उछोली, छात्र संघ उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह, सहसचिव रंजना, छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान,  डीएसओ की रेशमा पंवार, कुलदीप, सुमन और बबीता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *