देहरादून :भारत जोड़ो यात्रा के बीच आज उत्तराखंड कांग्रेस एक बार फिर बिखराव पर है,ये पहली बार नहीं हुआ है की पार्टी में गुटबाजी सामने दिखने लगी हो इससे पहले भी आपसी गुटबाजी का कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है। बीते दिवस पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर सचिवालय घेराव का एलान किया और आज सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह गुट ने सचिवालय घेराव के लिए रैली निकालकर इसकी कोई जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नहीं है। प्रीतम अकेले ही शक्ति प्रदर्शन करने निकल पड़े।
इस रैली में 19 विधायकों में से प्रीतम सिंह को शामिल करते हुए कुल 14 विधायक मौजूद है। वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा हल्द्वानी में पत्रकारवार्ता कर रहे हैं। उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की 22 से 25 सितंबर तक होने वाली भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर भी जारी किया गया है। देहरादून में प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई दोनों बैठकों में प्रीतम गायब रहे।

