कोरोना से फिर फैल रही दहशत,24 घंटे में 47,092 नए मामले,509 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली : कोरोना की दूसरी लहर ने एक भयावह स्थिति पैदा की जिसमें लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई। और अब तीसरी लहर की आशंका के चलते दो महीने बाद सबसे ज़्यादा संक्रमण की संख्या सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो ,बीते 24 घंटे में कोरोना के 47,092 नए मामले आए हैं जबकि 509 लोगों ने 24 घंटे में अपनी जान गवाई है। वहीं 35,181 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,89,583 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,39,529 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,20,28,825 हो गई है।  बीते दिन 24 घंटे में कोरोना के 41,965 नए संक्रमित पाए गए है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों में बीत दिन 41,965 नए मामले आए थे जबकि 460 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 33,964 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। कोरोना के मामले में वृद्धि ने लोगों के साथ-साथ भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

अब त्योहारों का माहौल है सरकार को इस स्थिति को सीरियस  लेने को कहा गया है। केरल में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,803 मामले सामने आए हैं और  173 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि भारत के दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है। केरल के सात जिले (एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड, पलक्कड़, कोल्लम और कोट्टायम) में रोजाना 2000 से ज्यादा संक्रमित निकल रहे हैं।आपको बतादें कि देश में बीते दिन 1 सितम्बर तक करीब 66 करोड़ 30 लाख 37 हजार कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई है। बीते दिन 81.09 लाख टीके लगाए गए। वहीं बुधवार को करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी दर चार फीसदी से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *