देहरादून : आज सोमवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हैं। आज बैठक में बैठक में आने वाली आगामी विधानसभा सत्र के समय पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक समेत कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक राज्य सचिवालय में अपराह्न तीन बजे से होगी। बैठक में शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा के लाया जाएगा। नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट में विचार किया जा रहा है।
आपको बतादें कि सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास एवं विस्थापन के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी और साथ ही विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों को भी सूना जाएगा।

