इटावा : गौरतलब है कि मैनपुरी उपचुनाव को लेकर जिले में काफी गर्माहट है और सपा से पूर्व सांसद डिंपल यादव के बाद भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट मिला है साथ ही हलचल और तेज हो चुकी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव ने शिवपाल सिंह यादव से मीटिंग की है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मैंनपुरी चुनाव को लेकर बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि ‘मैनपुरी नेताजी की है। हमें जनता का भरपूर अशीर्वाद मिल रहा है और डिंपल यादव की बड़ी जीत होगी’। सतह ही रामगोपाल यादव ने विपक्षी पार्टी भी निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के मंत्रियों के पास कोई काम ही नहीं है। सब काम मुख्यमंत्री के पास हैं। इसलिए भाजपा सरकार के मंत्री इधर उधर घूमते नज़र आ रहे हैं।
शिवपाल यादव का ट्वीट चर्चा में –
प्रस्पा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट लिखा है कि “जिस बाग को सींचा हो खुद नेताजी ने, उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून, पसीने से।”शिवपाल ने समर्थकों से बुधवार की बैठक में परिवार की एकजुटता के लिए डिंपल के पक्ष में मतदान करने की बात कही।

