देहरादून: देहरादून में बीते दिन बुधवार को अपने कॉलेज के प्रोजेक्ट को कम्प्लीट करने के लिए पर्यटक स्थल गुच्चुपानी तीन दोस्त गए जहाँ वो तीनों छात्र नदी में फंस गए। इस बात की सूचना तुरंत ही एसडीआरएफ को की गई जैसे सूचना प्राप्त हुई एडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने अंधेरे के बीच ही तीनों युवकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। कैंट इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने इस घटना पर कहा कि आयुष पांडे उम्र 19 वर्ष पुत्र प्रमोद पांडे निवासी बंगाली कोठी, टीएचडीसी कॉलोनी, हर्षित शर्मा उम्र 19 वर्ष पुत्र संजीव शर्मा निवासी मोहिनी रोड, डालनवाला और पर्व गुप्ता उम्र 21 वर्ष पुत्र अनूप गुप्ता निवासी कैनाल रोड जाखन दिन में गुच्चुपानी गए थे। इस दौरान वे तैरते हुए नदी के दूसरे छोर पर चले गए।
अचानक नदी का जलस्तर बढ़ता गया और वापस तैरकर आने में असमर्थ थे। इस बात की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुला लिया। एक टुकड़ी सभी उपकरणों के साथ वहां पहुंची, लेकिन तब तक नदी का बहाव और अधिक तेज हो चुका था। साथ ही रात में अंधेरे के कारण भी बहुत मुश्किल हो रही थी। इस बीच करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। आपको बतादें रेस्क्यू किए गए तीनों छात्र होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट आईएचएम के छात्र हैं। उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत कॉलेज का एक प्रोजेक्ट मिला था। इसमें उन्हें एक स्थानीय नदी की सफाई पर रिपोर्ट तैयार करनी थी। इसी को पूरा करने के लिए वे यहां गए थे।
अचानक नदी का बहाव तेज हो गया और तीनों वहां फंस गए। एसडीआरएफ ने गुलरघाटी क्षेत्र से एक शव बरामद किया है। एसडीआरएफ की जन संपर्क अधिकारी इंस्पेक्टर ललिता ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून से और एक सूचना मिली थी कि गुल्लर नदी में एक शव दिख रहा है। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। लेकिन, शव नहीं निकाल पा रहे हैं। इस पर वहां एसडीआरएफ पहुंची और पांच किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद शव को बरामद किया गया।

