संध्या देवनाथन बनीं मेटा भारत की प्रमुख,1 जनवरी से संभालेंगी कार्यभार 

Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने संध्या देवनाथन को भारत के लिए नया हेड और वाइस प्रे सिडेंट बनाया है। संध्या अब अजीत मोहन की स्थान पर है। संध्या देवनाथन आगामी 1 जनवरी 2023 से अपना कार्यभार संभालेंगी और Dan Neary को रिपोर्ट करेंगी जो कि APAC के लिए मेटा के वाइस प्रेसिडेंट बनी हैं। अजीत मोहन ने इसी महीने की शुरुआत में इस्तीफा दिया है। संध्या को गेमिंग का एक्सपर्ट कहा जाता है, ऐसी चीज महिलाओं को और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।

अजीत मोहन स्नैपचैट से जुड़े हैं। अजीत मोहन ने जनवरी 2019 में फेसबुक इंडिया में प्रबंध निदेशक के रूप में काम संभाला था। देवनाथन 2016 से फेसबुक के साथ जुड़ी हैं और उन्होंने कंपनी के कारोबार को सिंगापुर और वियतनाम में बढ़ाने में अहम जिम्मेदारी निभाई है।

2020 में संध्या देवनाथन ने APAC क्षेत्र के लिए गेमिंग का नेतृत्व किया। वह मेटा में Women@APAC की कार्यकारी प्रायोजक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *