किसी भी स्कूल में फैला कोरोना तो 30 मिनट में कर देंगे स्कूल बंद : मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: 17 महीने बाद आज देश के कई राज्यों में स्कूल खोले गए। इसी कड़ी देश की राजधानी दिल्ली में भी कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल आज ओपन हो गए हैं। कोरोना की स्थिति और विशेषज्ञों की कमेटी की सलाह के बाद खुले विद्यालयों को लेकर अब भी लोगों के मन में डर घर किया हुआ है। बच्चे स्कूल आने से कोरोना की चपेट में न आएं इसके बारे में जब आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से सवाल किया गया तो, उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि कोरोना का कोई भी खतरा हमें बच्चों के साथ लगेगा तो होता है तो स्कूल बंद करने में सिर्फ हमें 30 मिनट लगेंगे।
मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा है कि अगर किसी भी स्कूल में कोरोना के फैलने का कोई भी खतरा होता है तो उस स्कूल को हम 30 मिनट में बंद कर देंगें। बं शिक्षा मंत्री आगे बोले कि, वह स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। आज पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जानें पर उन्होंने ये भी कहा कि “हमने विशेषज्ञों और अभिभावकों से राय लेकर ही स्कूल खोला है। अभिभावक और शिक्षक इसे लेकर सकारात्मक हैं। बच्चों के ऊपर कोई बाध्यता नहीं है, यह उनके ऊपर है कि उन्हें क्लास में आकर पढ़ना है कि ऑनलाइन। ऑनलाइन क्लास कभी भी ऑफलाइन क्लास का विकल्प नहीं बन सकते।
साथ ही आज स्कूल खुलने को लेकर शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि, 17 महीने के बाद आज स्कूल खुले हैं, बच्चे फिर से अपने क्लासरूम में बैठकर पढ़ाई करेंगे, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। और हाँ, बारिश के बावजूद बच्चे स्कूल पहुंचे हैं, जाहिर है कि बच्चे भी बड़ी बेसब्री से अपने स्कूल खुलने का वेट कर रहे थे बच्चो में स्कूल आने का उत्साह साफ़ देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *