मुंबई : महाराष्ट्र के वासिम में बीते दिन बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक कार्यक्रम में सिरकत करने पहुंचे थे जहां जब वो स्टेज पर खड़े थे और राष्ट्रगीत चलाया जा रहा था तब राष्ट्रगीत की जगह एक गलत गाना बजने से सभी हैरान रह गए और ये वीडियो जमकर वायरल हुआ है। इस गलती के लिए भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया है और ट्वीट किया कि राहुल का कॉमेडी सर्कस। तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गांधी, यह क्या है?
पूरा मामला –
आपको बतादें कि महाराष्ट्र के वासिम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और कुछ कांग्रेस नेता एक मंच पर लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे तो राहुल गांधी ने बगल में खड़े नेताओं से राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा लेकिन गलती से कुछ और गाना बजने लगा। लगभग पांच सेकेंड तक तो राहुल गांधी सावधान मुद्रा में खड़े रहे लेकिन फिर उन्हें जैसे ही एहसास हुआ कि गलत गाना बज रहा है तो फौरन उन्होंने नेताओं को रोक दिया और राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहने लगे।

