जापान से सहयोग लेगी उत्तराखंड सरकार,भूकंपरोधी तकनीक में मिलेगी सहायता 

देहरादून : आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखण्ड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के विषय पर बातचीत हुई है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का जापानी भाषा में वेलकम किया।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप एवं आपदा की दृष्टि से नाजुक स्थिति में है। आपदा प्रबंधन एवं भूकंपरोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान राज्य को क्या सहयोग दे सकता है, इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के लिए जापान से सहायता ली जाएगी। उत्तराखण्ड में पर्यटन, कृषि, हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र में अनेक आशंका है। इनको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को वैल्यू एडिशन कर मार्केटिंग में जापान से किस प्रकार सहयोग लिया जा सकता है, इस ओर ध्यान दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *