समूह-ग भर्तियों के प्रश्नपत्र रहेंगे कड़ी सुरक्षा में,निर्देश जारी

प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं के पेपर लीक हो जानें के बाद मामला इतना गरम हुआ की अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियां कड़ी निगरानी में करवाई जायेंगीं।  इसके लिए पेपर जहां डबल लॉक में में संभाल कर रखे जाएंगे वही परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों में कैद राखी जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बैठक कर यह निर्देश दिए गए हैं । शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयोग की परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने एक जरूरी बैठक की है। 

सभी जिलाधिकारियों को इस परीक्षा और आगे होने वाली अन्य परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता से कराने के लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव शैलेश बगोली भी मौजूद रहे। आपको बतादें कि परीक्षा का समय 10 बजे से 12 बजे को बढ़ाकर सुबह 11 बजे से एक बजे करने के निर्देश मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *