बड़ी खबर मिली है, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को बड़ा फैसला दिया है जिसमें इस हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काटने वाले आरोपियों को समय से पहले रिहाई की मांग को हुई और कोर्ट ने उसे मांग लिया है। शीर्ष अदालत ने नलिनी श्रीहरन और आरपी रविचंद्रन समेत छह दोषियों की समय से पहले रिहाई का आदेश देदिया हैं।इसके अलावा अब नलिनी व रविचंद्रन ने समय से पहले रिहाई को लेकर शीर्ष अदालत पहुंचे थे। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि मामले के दोषियों में से एक एजी पेरारिवलन के मामले में शीर्ष अदालत का फैसला उनके मामले में भी लागू होता है। शीर्ष अदालत ने 18 मई को पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था।आपको बतादें कि तमिलनाडु सरकार ने राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की समय से पहले रिहाई का समर्थन किया था और रिहाई के लिए कहा था।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,राजीव गाँधी के हत्यारों को कोर्ट से राहत

