देहरादून : प्रदेश के पौड़ी जिले से सबसे अधिक पलायन हो रहा है। यहां 500 ग्राम सभाएं खाली पडी हैं। कई आस पास गांव खाली पड़े हैं। लोग पानी को काफी तरस रहे हैं। परिवहन मंत्री एवं पौड़ी प्रभारी चंदन रामदास ने प्रवास से लौटने के बाद यह हकीकत बयां की। मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि वास्तव में प्रदेश में सबसे ज्यादा पलायन पौड़ी से हो रहा है। 500 गांवों में लोगों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है पौड़ी जिला कमिश्नरी हैनए आयाम स्थापित करने चाहिए तभी यहाँ का विकास होगा। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने खुद देखा है कि पलायन का दंश कितना दर्दनाक है।
हम पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी को यहीं रोकेंगे। उनके रोजगार के लिए काम करेंगे। पौड़ी की भौगोलिक परिस्थितियां काफी विषम हैं। सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। 22 पेयजल योजनाएं बन रही हैं, लेकिन पौड़ी के लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं। जिले के जिला अस्पताल पीपीपी मोड में संचालित हो रहा है जो कि एक रेफरेल सेंटर बनाया हुआ है।

