विधानसभा अध्यक्ष ने बर्फबारी के बीच किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन 

देहरादून : आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने यहां भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लेकर फिर प्रदेश की सुख समृद्धि और विकास की प्रार्थना की। बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह गर्भग्रह में भगवान की पूजा की। 

विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बीते दिन भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और बाद में देर रात्रि बदरीनाथ पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की। अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *