आज सीएम धामी हिमाचल में ,गिनाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला : हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियों ने अपने प्रचार में पूरी ताक़त झोंक दी है। वही भारतीय जनता पार्टी के भी कई दिग्गज़ नेताओं ने हिमाचल में कमान संभल रखी है। इसी कड़ी में हिमाचल के पडोसी राज्य उत्तराखंड के भी कई भाजपा नेता हिमाचल पहुंच रहे है। और आज सीएम पुष्कर सिंह धामी शिमला पहुंचे है। जिसके बाद उन्होंने कई जगह जनता से संपर्क किया और जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारें में बताया। बता दें कि सीएम धामी से पहले उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दो दिन के हिमाचल के दौरे पर थे।