नई दिल्ली : पाकिस्तान के वजीराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर कातिलाना हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जो घटना अभी हुई है, हम उस पर करीब से नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम इस घटनाक्रम पर आगे भी नजर बनाए रखेंगे. इसके साथ ही, विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि चीन-पाकिस्तान के हालिया संयुक्त बयान में भारतीय केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के बारे में कई अवांछित संदर्भ और हमने ऐसे बयानों को लगातार खारिज किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान पर कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर चीन और पाकिस्तान को लगातार विरोध और चिंताओं से अवगत कराया, क्योंकि इसमें भारत के संप्रभु क्षेत्र में परियोजनाएं शामिल हैं। हम उस क्षेत्र में यथास्थिति को बदलने के लिए ऐसी परियोजनाओं का उपयोग करने के किसी भी प्रयास को दृढ़ता से खारिज करते हैं।
इमरान पर हमले की घटना पर हमारी पैनी नज़र:विदेश मंत्रालय

