विराट कोहली के होटल रूम हुआ हादसा,जानिए मामला 

पर्थ : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के एक फैन ने होटल में उनके रूम के अंदर घुसकर वीडियो बनाने की कोशिश की बनाकर वीडियो उस फैन ने सोशल मीडिया पर उसे  शेयर भी कर दिया। कोहली ने इस मामले पर आपत्ति व्यक्त की है जिसके बाद काफी बवाल बरपा हुआ है। अब होटल क्राउन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को निष्काषित कर दिया है। बयान जारी कर विराट से माफी भी मांगी है। होटल की तरफ से ये कहा गया है कि इस तरह की घटना दूसरी बार न हो इसका पूरा ध्यान होटल की तरफ से रखा जाएगा। दरअसल,मामला कुछ यूँ था कि विराट के एक फैन ने उनके होटल रूम में घुसकर वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते लिखा कि किंग कोहली का होटल रूम। विराट ने यह वीडियो देखा तो वह काफी नाराज़ हुए और उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की और अपनी निजता को लेकर चिंता जताई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *