प्रदेश के स्कूलों में बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा,जांच शुरू 

देहरादून : प्रदेश में अशासकीय स्कूलों में 508 पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिसपर कहा जा रहा है कि इन नियुक्तियों में सभी नियमों को एक तरफ रख मनमानी हुई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किए बिना पीटीए शिक्षकों को नियुक्त किया गया। जिसके बाद इनमें से अधिकतर को तदर्थ और नियमित नियुक्ति कर दी गयीं ,शासन और शिक्षा महानिदेशालय के निर्देश पर इस मामले में अब जांच करना शुरू कर दी है। शासन और शिक्षा महानिदेशालय को मिली शिकायत में कहा है कि अशासकीय स्कूलों में हुई नियुक्तियों में पारदर्शी प्रक्रिया नहीं की गई और आवेदन तक नहीं मांगे गए। शिकायत में कहा गया है कि  शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की ओर से रखे गए 508 में से 426 शिक्षकों को सभी नियम दरकिनार कर नियुक्ति दी गई है।

इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने  गढ़वाल मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं और पूरी जांच ठीक ढंग से करने की बात कही है। शिक्षा विभाग ने अशासकीय स्कूलों में भर्ती पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस रोक के पीछे 508 पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति में हुई धांधली भी बड़ा कारण है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *