राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े सीएम धामी,प्रदेशवासियों को दी बधाई 

देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और साथ सीएम ने कहा कि आजादी का अमृतकाल सरदार पटेल के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद स्मरणीय है। उनकी जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत में खुद को समर्पित करने का संकल्प लेना है। 

आज सुबह सोमवार हरी झंडी दिखाकर सीएम धामी ने चंपावत बनबसा मिनी स्टेडियम से राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दौड़ को रवाना किया और खुद भी उसका हिस्सा बनें।विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकानाएं दीं।  दृढ़संकल्प शक्ति की वजह से सरदार पटेल देश-विदेश में लौह पुरुष के नाम से लोकप्रिय थे। स्वतंत्रता के बाद 550 से ज्यादा देशी रियासतों को भारत संघ में शामिल करने में उन्होंने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय एकता के लिए उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *