श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुँचे सीएम योगी,जानिए कार्यक्रम की सूची

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  पूरे देश में मनाई जा रही है जिस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा पहुँच चुके हैं। अब यहाँ सीएम करीब दो घंटे के लिए होंगें जिस दौरान उनके कुछ कार्यक्रमों में बदलाव किए गए हैं। इससे पहले उनका कार्यक्रम एक घंटा 50 मिनट का था। आज मुख्यमंत्री रामलीला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा संतों से करेंगें। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कन्हैया के दर्शन कर वो दोपहर 2:35 बजे हैलीकॉप्टर से यहां आएंगे। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर सायं 4.45 बजे मथुरा से पहुँचेंगें। कार्यक्रम में बदलाव से पहले इससे पहले सीएम का आने का समय 3.15 मिनट पर था, लेकिन फिरोजाबाद दौरे के चलते कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन रविवार देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अनुनय झा, परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर व्यवस्थाओं को परखा।

यूपी मुख्यमंत्री के आने पर  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी  विशेष ध्यान रखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान खड़े किए गए हैं। संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा रेड, यलो और ग्रीन जोन में चाक चौबंद रहेगी। 
एडीजी आगरा राजीव कृष्ण, आईजी नवीन अरोरा, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह समेत अफसरों ने सुरक्षा का खाका खींचकर फोर्स को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए हैं।

जाएँ दर्शन तो ये है वर्जित –

मोबाइल, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, बैग, पर्स, जूते-चप्पल जन्मभूमि से बाहर की रखने होंगे। जगह-जगह तलाशी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *