प्रदेश में मना अन्नकूट पर्व,मुख्यमंत्री धामी ने किया गौ माता की पूजा

देहरादून : आज भगवान श्री कृष्ण के गोवर्धन पूजा को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अन्नकूट का पर्व आज (बुधवार) को सभी मना रहे हैं। लोगों ने मंदिर और घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा भी की। इतना ही नहीं भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर आराधना की गई। वहीं गौ सदनों में भी गोवंश की पूजा हुई और अन्न ग्रहण कराया गया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को प्रकृति व पशुधन को समर्पित पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने भी गोवर्धन के अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना की। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सनातन संस्कृति एवं समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय गौ माता का पूजन भी हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *