केवड़िया; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया में ‘मिशन लाइफ’ का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने इसके बारें में जनता को बताया कि मिशन लाइफ का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को अपनाना है। इसका फायदा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को रोकना है, ताकि प्रकृति की रक्षा की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यक्तिगत प्रयास करेगा, इस कामना के साथ ही मैं आज ये मिशन लाइफ का विजन दुनिया के सामने रख रहा हूं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे ग्लेशियर पिघल रहे हैं, नदियां सूख रही हैं। मौसम में काफी बदलाव आ गया है। प्रकृति में आये ये बदलाव हमें सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि क्लामेट चेंज को सिर्फ पॉलिसी मेकिंग पर नहीं छोड़ा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज से जो बदलाव आ रहे हैं, उसे हर आम आदमी अपने आस-पास महसूस कर रहा है। पिछले कुछ दशकों में क्लाइमेंट चेंज से कई दुष्प्रभाव हमें दिख रहे हैं और यह तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें अतिवृष्टि-अनावृष्टि सबसे प्रमुख है।
पीएम मोदी ने किया मिशन लाइफ़ का शुभारंभ

