प्रदेश में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस बात की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट ने की है। फोरेंसिक लैब से आई रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष दिखाई गई है। एसआईटी ने इस मुकदमे की विवेचना लगभग हो चुकी है। जल्द ही अब चार्जशीट दाखिल होगी ।
अंकिता की हत्या के बाद इस बात की सम्भावना जताई गई थी, उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। इस बात को लेकर बहुत से लोगों ने जांच की मांग उठाई थी। पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस क्रम में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की जांच की गई, लेकिन रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
इस बीच वैजानइल स्वैब के नमूनों को फोरेंसिक लैब भी भेजा गया था। इससे जांच की गई थी कि कोई दूसरा या आरोपियों का डीएनए तो नहीं है।

