हरिद्वार गंगा घाट पर पिता की अस्थियां लेकर पहुंचे अखिलेश यादव 

आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर उनके पुत्र अखिलेश यादव धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे हैं। जहां आज मुलायम सिंह की गंगा में विसर्जित होंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिवार के साथ अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के लिए निकले हैं।  उत्तराखंड समाजवादी पार्टी पदाधिकारी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार आ रहे हैं। 

मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम का शेड्यूल दिया गया है।
 सैफई से हरिद्वार के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 11:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून अस्थि कलश लेकर पहुंचे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *