देहरादून : प्रदेश में भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड से मान्यता मिले निजी कॉलेजों में आयुर्वेद पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए पहले चरण में 140 सीटों पर काउंसिलिंग हुई है। पारदर्शिता के लिए परिषद के कार्यालय में छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग आयोजित की गई। भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल के अंतर्गत काउंसिलिंग हुई। पहले चरण में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की 81, पंचकर्म सहायक की 6, आयुर्वेद नर्सिंग की 32 और योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की 21 सीटों पर काउंसिलिंग कर छात्रों को निजी कॉलेजों में दाखिले दिए गए। परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने बताया कि आयुर्वेद में विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 500 सीटें निर्धारित हैं।
प्रदेश में आयुर्वेद पाठ्यक्रमों में 140 सीटों पर काउंसिलिंग

