सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बीएमडब्लू कार और कंटेनर में हुई जोरदार टक्कर ने चार लोगों की जान ले ली है। बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिछले दिनों सड़क धंस गई थी। इसके बाद से एक ही तरफ से गाड़ियों का आवागमन हो रहा था।
बताया जा रहा है कि कंटेनर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटवाया। और पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया की एक्सीडेंट के बाद ही 4 लोगों को मौक़े पर ही मौत हो गई।
सुल्तानपुर के डीएम ने जानकारी दी कि बीएमडब्ल्यू कार का मालिक जिंदल पब्लिक स्कूल ताली रिवनी मझानी रानीखेत अलमोड़ा उतराखंड का निवासी है। ये सभी बिहार से दिल्ली अपने दोस्त के यहां जा रहे थे। कंटेनर मालिक क़य्यूम पुत्र आयुब निवासी मोहल्ला मनिहारन निकट राजा मस्जिद जिला मुरादाबाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डीएम ने यह भी बताया कि बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ज़ोरदार भिड़ंत,4 की मौत

