लखनऊ : यूपी में पुलिस होमगार्ड विभाग में 30 हजार महिला कर्मियों के लिए भर्तियां होने वाली है। जिसकी तैयारियां सरकार द्वारा पूरी हो चुकी हैं। उक्त विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर चुका है। बस अब प्रदेश सीएम कार्यालय जल्द इसपर आखिरी निर्णय तय करेगा। इस विभाग में पिछले काफी समय से बड़े पैमाने पर रिक्त थे,इन पदों को महिला अभ्यर्थियों से भरने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
जबकि इन पदों पर पुरुष भर्तियां भी होनी है लेकिन महिला सुरक्षा और सरकार ने “मिशन शक्ति अभियान” के मद्देनजर इन पदों को महिलाओं से भरने पर विचार किया है।
ख़बरों की मानें तो, इसको लेकर मुख्यमंत्री के सामने भी प्रस्तुत किया जा चुका है। होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। पर मौजूदा समय में लगभग 86 हजार होमगार्ड ही महकमे में हैं। हर साल तीन से चार हजार रिटायर भी हो रहे हैं।

