Uttarkashi Avalanche: हेलीपैड लाया गया एक और शव

उत्तरकाशी में हिमस्खलन की हुई घटना में आए एक पर्वतारोही का शव आज बेस कैंप से मातली हेलीपैड पहुंचा है। शव की पहचान सौरव बिस्वास पुत्र निमाई बिस्वास, निवासी वेस्ट बंगाल के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में जारी है। चार अक्टूबर को डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हुए हिमस्खलन हादसे में 29 पर्वतारोही लापता हो गए थे। जिनमें से 27 के शव मिल गए थे। 26 शव परिजनों को सौपे गए हैं। बंगाल के पर्वतारोही का शव आज परिजनों को दिया। दो पर्वतारोही अभी भी लापता चल रहे हैं। दो दिन तक लगातार भारी हिमपात व मौसम खराब रहने से रेस्क्यू नहीं हो पा रहा था। आज क्षेत्र में मौसम साफ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *