नई दिल्ली: पति-पत्नी के रिश्ते को और प्रगांढ़ करने वाला और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। पत्नियां पति को लम्बी उम्र मिले पर्व को पूरी श्रद्धा भावना से मनाती है। लेकिन पतियों का भी फर्ज है कि वो इस भाव के बदले अपनी पत्नियों को प्यार और साथ दें। इसी कड़ी में करवा चौथ से पहले एक पति ने किडनी देकर पत्नी की जान बचाई। महिला बीते करीब 22 साल से किडनी की समस्या चल रही थी। तीन माह पहले स्थिति और खराब होने लगी। डायलिसिस के बाद भी क्रेट 9 बढ़ ही रहा था। इसके बाद परिवार ने किडनी ट्रांसप्लांट का फैसला किया तब पति संजय कुमार ने पत्नी मंजू को किडनी दी,और उसकी जान बचाई।
सफदरजंग अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर हिमांशु वर्मा ने बताया कि लंबे समय से महिला का उपचार चल रहा था। समस्या को बढ़ता देख किडनी ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया गया। ऐसे में महिला के पति किडनी देने के लिए आगे आए और कुछ दिनों पहले ही महिला की किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। महिला अभी स्वस्थ है और उसे छुट्टी दी गई।

