सैफ़ई : मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये सैफई मेला ग्राउंड से अंत्येष्टि स्थल पहुंच गया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां की। कुछ देर में मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री सैफई पहुंच चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर थोड़ी देर बाद पंचतत्व में विलीन हो जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ऐसे में अंतिम संस्कार से पहले सलामी दी जाएगी। समाजवादी पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। सैफ़ई ग्राउंड में आम जनता की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शिवपाल यादव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लोग लगातार मंच चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
LIVE:कुछ ही देर में पंचतत्व में विलीन होंगे नेता जी,श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

