हत्या की साज़िश के बाद मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा चाक-चौबंद, सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून : कल ख़बर आई थी कि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने की साज़िश हल्द्वानी जेल में पिछले कुछ समय से रची जा रही है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और ख़ुद सीएम धामी में डीजीपी एवं सूबे के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संग बैठक की और सीएम ने निर्देश भी दिए की कैबिनेट मंत्री का सुरक्षा प्रोटोकॉल भी बदला जा सकता है। उनके पीए द्वारा कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पूरे मामलें को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। और इस साज़िश का ख़ुलासा होते ही उनके आवास पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। जिसमें वर्दी और सामान्य कपड़ो में सिपाही और एलआईयू की तैनाती की गई है। साथ ही घर पर आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा जांच की जाएगी जिसके लिए घर के बाहर मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है।
बता दें कि इस साज़िश का खुलासा होने के बाद अभी तक एक आरोपी को हिरासत में लिया है , जिससे अभी पूछताछ ज़ारी है। वहीं कल यानी सोमवार को आईजी इंटेलीजेंस एपी अंशुमन भी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिलने यमुना कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे और आवास के बाहर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की बहुत ज़ल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में होंगे, पुलिस के साथ ही एलआईयू की टीम भी अपना काम कर रही है।
सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते रविवार की देर शाम को कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि भाजपा नेता उमाशंकर दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कोटाफार्म सिसौना निवासी हीरा सिंह जो अभी जेल में है, इसके लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज़िम्मेदार मानता है , और उसने जेल में रहने के दौरान सिरसा फार्म थाना बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) निवासी सतनाम सिंह से मिलकर 20 लाख रूपए में मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की सुपारी दी थी।