नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ बेनामी संपत्ति मामले में सारे केस बंद कर दिया है। हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन को बेनामी लेनदेन संशोधन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्यवाही को चुनौती देने वाली याचिका की अनुमति देकर बड़ी राहत प्रदान की और उनके खिलाफ एक्ट के तहत सभी कार्यवाही बंद कर दी है।
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला खारिज करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया. केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा, सत्येंद्र जैन के खिलाफ कोर्ट ने मामला खारिज किया। इन्होंने एक ईमानदार आदमी को जबरदस्ती इतने महीनों से जेल में डाला हुआ है। ये लोग अगर अपना समय फर्जी केस करने की बजाय राष्ट्र निर्माण के कामों में लगायें तो कितना अच्छा हो।
इधर धन शोधन मामले में दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। जिसमें धन शोधन मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ जैन की अर्जी खारिज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। बता दें कि सत्येंद्र जैन फिलहाल धन शोधन मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
आप नेता सतेंद्र जैन को कोर्ट से राहत,संपत्ति मामलें में केस बंद

