जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखा संदिग्ध बेलून,हाई अलर्ट ज़ारी

कठुआ : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद किया गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद किया है। जिसकी अभी जांच की जा रही है।इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध ड्रोन को देखा गया था। पुलिस के अनुसार संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तानी था जो सांबा से 10 किलोमीटर दक्षिण में रीगल चौकी के नजदीक सारथी कलां, डेरा और मदून गांवों के ऊपर लगभग पांच मिनट तक उड़ा था। संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया था।
पाकिस्तान की ओर से भेजे गये संदिग्ध ड्रोन भारतीय सीमा पर अबतक 107 से अधिक देखे गए। जो भारतीय सीमा के अंदर उड़ते हुए पाये गए थे। पिछली साल 97 ड्रोन को देखा गया था। जिसमें पंजाब में 64, जम्मू में 31 और एलओसी में दो ड्रोन को देखा गया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकवादी गतिविधियां हो रही हैं। पिछले दिनों शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए।