सीएम धामी पहुंचे रुद्रप्रयाग,कई विकास योजनाओं का  किया शिलान्यास

रुद्रपुर : सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिन के दौरे पर आज रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं। यहां के जीएमवीएन गेस्ट हाउस में उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। और इन परियोजनाओं से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए , जिससे कि रुद्रप्रयाग जिले की जनता को इन योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इसके बाद सीएम  धामी ने वहां उपस्थित जनता से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी।

सीएम के तय कार्यक्रम के अनुसार वह 05:30 बजे शाम को अधिकारियों के साथ ज़िले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। जिसके लिए रुद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों से पूरी तैयारी के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सीएम ज़िले के उद्यमियों और सीएम स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों से भी मुलाक़ात करेंगे। और फिर वह आज रात्रि में इसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। और कल सुबह 10 बजे यहां से देहरादून के लिए निकलेंगे।