बड़ी खबर है कि केंद्र ने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को बड़ी इजाजत दी है। जिसके चलते अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही अगले साल एयरफोर्स में महिला अग्निशामक की भर्ती की भी तैयारी हुई है।आज शनिवार चंडीगढ़ में वायु सेना के शौर्य का जलवा देखने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुखना पहुंचे हैं। खराब मौसम के बावजूद काफी संख्या में लोग पिकअप प्वाइंट पहुँच रहे हैं। सुखना लेक एयर शो को देखने के लिए पहुंचे हैं। मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से है। इसके लिए लेक पर सभी तरह की तैयारियां चल रही है। चंडीगढ़ में अभी मौसम खराब है। बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से एयर शो में एयरोबैटिक्स समेत कई विमानों के प्रदर्शन पर संशय बना हुआ है।
एयरफोर्स डे पर कार्यक्रम के दौरान जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जवानों ने इस दौरान राइफल ड्रिल की प्रस्तुति दी। मार्च पास किया। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से वायु योद्धाओं को एयरफोर्स में शामिल करना हम सभी के लिए एक चुनौती है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे लिए भारत के युवाओं की क्षमता का दोहन करने और इसे राष्ट्र की सेवा में लगाने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्र को सुरक्षित किया है।

