नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों को दुर्गा पूजा पर बड़ा तोहफा पहले ही मिल चुका है। अब सरकार ने 10 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दी है। उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अब यह 34 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो गया है.
रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (पे कमीशन ) जया कुमार जी के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने सितंबर में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। उसके बाद इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से 30 जून 2022 के लिए है. इस दौरान महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का उछाल आया है।
डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से मिलना शुरू हो गया है. सैलरी में बढ़ोतरी की बात करें, तो 720 रुपये से 10 हजार रुपये महीने तक का फर्क आयेगा. सरकार बढ़ी हुई सैलरी के साथ बकाया भी देगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी बेसिक पे पर लगेगी। डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक, 7th पे कमीशन के तहत पे मैट्रिक्स के आधार पर बेसिक पे तय होता है। इसे सरकार ने लागू किया था। इसमें कोई स्पेशल पे शामिल नहीं होता।
रेल कर्मचारियों को सरकार का तोहफ़ा,बढ़ सकती है सैलरी

