कोटद्वार : प्रदेश भर में हादसों का संकट लगातार जारी है। पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को लेकर जा रही थी। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हुई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बाराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चला।
सीएम पहुंचे –सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही पहुँच गए। वे रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।

