देहरादून: उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू को अलग परिवेश का बताया है। और कहा है कि सिद्धू को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष गया है,लेकिन इसका मतलब यह नहीं है पूरी कांग्रेस की बागडोर उनको दी जाए। सिद्धू के सलाहकार की ओर से जो बयान आया है, उससे कांग्रेस का कोई मतलब नहीं हैं। कांग्रेस उनके बयान की कड़ी निंदा करती है।
सिद्धू के सलाहकार ने जो बयान जारी किया है वो देशहित में नहीं है, पार्टी लाइन से बाहर और निंदनीय है। सिद्धू से इस बारे में बात हुई है, उन्हें स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है, वह उनकी सलाह अपने तक ही सीमित रखें। हरीश ने कहा कि पार्टी लाइन से बाहर किसी को भी बात नहीं करनी चाहिए। आज हरीश रावत ने ये ही कहा कि वो पार्टी हाईकमान से मिलकर इसपर बात भी करेंगे। हरीश रावत ने ये भी कहा है कि इन विधायकों ने आश्वासन दिया है कि वह पार्टी की एकता को बनाए रखेंगे और उनका पार्टी हाईकमान पर पूरा भरोसा है। विधायकों की जो चिंताएं हैं, उन्हें वह खुद पार्टी हाईकमान से मिलकर बताएंगे।
आज दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मिलेंगें हरीश रावत

