दर्दनाक हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है, शिमला में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि एक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार किया और ढली थाना इलाके के छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार तीन लोगों की मौत भी हो गई है। कार बुरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में लगी हुई है।

ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ धर्म सेन नेगी ने हादसे की पुष्टि की है कहा कि मृतकों के शव आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतकों की पहचान सूरत राम(45) पुत्र जगत राम गांव आरा टिकरी, प्रताप (71) गांव शीहरी, डाकघर करहाल और कृपाराम पुत्र मान दास गांव कुशवाहा टिकरी, तहसील चौपाल के रूप में हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुःख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *