CUET PG के नतीजे जारी,ऐसे चेक करें 

आज सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG 2022 के परिणाम को जारी किया गया है। आज 26 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में नतीजे आ गए हैं। जो भी उम्मीदवार विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड किए जा रहे हैं।


इससे पहले यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने भी रविवार को एलान किया था कि सीयूईटी पीजी परीक्षा के परिणाम को 26 सितंबर को जारी कर दिया जाएगा।  CUET PG परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 16 सितंबर, 2022 को जारी हुआ था।

यहां मंगी जा रही जानकारी एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।यहां दिखाई दे रहे CUET PG के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।इसे चेक करें, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *