अजब शादी की गजब कहानी,आधार कार्ड दिखाएं एंट्री पाएं

अमरोहा: अमरोहा जिले में एक बेहद अजब गजब दास्ताँ सामने आई है जिसके चलते जहां बारातियों की ‘फौज’ देखकर लड़की पक्ष के पसीने छूट गए. बाराती इतने ज्यादा थे कि लड़कीवालों ने बारातियों से दरवाजे पर आधार कार्ड दिखाने की बात कही वो भी इसलिए क्युकी आधार कार्ड दिखाया जाए औरबारातघर में एंट्री करे। इसके अलावा जिनके पास आधार कार्ड नहीं था, उन्हें घुसने नहीं दिया गया. इससे गुस्साए कुछ बारातियों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हसनपुर कस्बे का यह मामला है. जहां आदमपुर थाना इलाके के ढवारसी गांव से दुल्हन को लेने बारात पहुंची थी. लेकिन जैसे ही बारातियों की  बड़ी तादाद को दुल्हन पक्ष ने देखा तो उनके होश उड़ गए. दुल्हन पक्ष के मुताबिक, जितने बाराती बताए गए थे, उससे कहीं ज्यादा संख्या में लोग बाराती बनकर पहुंच रहे थे.

अब घर में बारात के खाने-पीने का उतना ही इंतजाम किया गया था, जितने बारातियों की संख्या दूल्हा पक्ष ने उन्हें बता रखी थी. लेकिन इतने बड़ी संख्या में बाराती देख दुल्हन पक्ष के जिम्मेदार लोगों के चेहरों पर बल पड़ गए. फिर उन्होंने डिमांड रखी कि जो बाराती आधार कार्ड दिखाएगा, वही अंदर आ सकेगा. फिर जिस-जिस ने आधार कार्ड दिखाया, उसे ही अंदर एंट्री मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *