नई दिल्ली :आज कारोबारी भारतीय बाजार में सप्ताह के पहले दिन ही औंधे मुँह गिरा है मार्केट। घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गई है।आज सोमवार को सेंसेक्स लगभग 800 अंकों तक लुढ़क गया। फिलहाल सेंसेक्स 809 अंकों की गिरावट के साथ 57,289.92 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 222 अंकों की गिरावट के साथ 17,092.55 अंकों के लेवल पर आ गया है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से घरलू बाजार के लिए खराब संकेत मिले। एजीएक्स निफ्टी में 180 अंकों की गिरावट दिख रही है। डाऊ फ्यूचर्स में भी लगभग 170 अंकों की गिरावट आई है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन अमेरिकी बाजार भारी उठापटक के भी पिछले शुक्रवार को 2.5 प्रतिशत तक टूट गए। घरेलू बाजार में हिंडालको और एनएमडीसी के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट आई है।डॉलर के मजबूत होने से रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर 81.55 के लेवल पर खुला। यह रुपये का अब तक सबसे न्यूनतम स्तर है। दो वर्षीय यूएस ट्रेजरी यील्ड 4.2% मजबूत हो गया है
सेंसक्स 800 अंकों तक लुढ़का, रुपया 81.55 पर

