जैकलीन फर्नांडिस को जमानत,ईडी से दायर की थी चार्जशीट 

बॉलीवुड अदाकारा  जैकलीन फर्नाडीज को  200 करोड़ के ठगी मामले में सम्मिलित पाए  जाने के बाद, उनसे पूछताछ हो रही थी। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने बुलाया और आज जैकलीन पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थी।   पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दर्ज  की गई थी।  अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उसकी नियमित जमानत कोर्ट में लंबित है। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी गई है। ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है। कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *