राफ्टिंग पर फिर लगी रोक,पर्यटकों में मायूसी

ऋषिकेश : ऋषिकेश गंगा जलस्तर में अधिकता की वजह से रिवर राफ्टिंग पर रोक लगाईं गई थी लेकिन अब उसे फिर से शुरू किया गया था आज मिल रही ताज़ा खबर के मुताबिक़ गंगा का जल स्तर फिर से अधिक हो गया है। जिसके वजह से फिर मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। जिससे राफ्टिंग संचालकों सहित पर्यटकों में भी मायूसी छा गई है। करीब तीन माह तक मानसून के बाद 10 सितंबर को गंगा में राफ्टिंग की अनुमति दी गई थी। बीते दिनों भारी बारिश के कारण 16 सितंबर को गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण तकनीकी समिति ने अग्रिम आदेश तक राफ्टिंग पर रोक  लगी थी। 

इसके बाद गंगा का जलस्तर कम होने पर बीते बुधवार को गंगा में राफ्टिंग की अनुमति दी गई। बुधवार को करीब 1100 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। लेकिन बुधवार शाम से ही लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर  बढ़ गया और बृहस्पतिवार से गंगा में फिर से पर्यटन विभाग की तकनीकी समिति ने राफ्टिंग पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *