लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तीसरा रोमांचक मैच कल दिन बुधवार को लीड्स के हेंडिग्ले में खेला जाएगा। कल खेले जानें वाले इस मैच का समय दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। विराट की अध्यक्षता में टीम इंडिया ये पहली बार होगा जब मैदान पर उतरेगी तो टीम का पूरा फोकस सिर्फ जीत पर होगा। भारतीय टीम यहां 19 साल पहले यानी साल 2002 में खेली थी, जब उसने पारी और 46 रन से जीत दर्ज की थी। मौजूदा टीम के किसी भी खिलाड़ी को इस मैदान पर खेलने का अनुभव नहीं है। कल के मैच में देखने वाली बात ये होगी कि कितनी जल्दी परिस्थितियों को समझा जा सकेगा।
ख़बरों की मानें तो, भारतीय कप्तान कोहली से लीड्स में बड़ा स्कोर बनने की आस लगाईं जा रही है। विराट ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में लगाया था। मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में वह 40 रन से अधिक का भी स्कोर नहीं कर पाए। और दूसरी तरफ,चेतेश्वर पुजारा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है। हालांकि, रहाणे ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 60 रनों का अहम योगदान दिया था।
IND Vs ENG : आज टेस्ट सीरीज की तीसरा मुकाबला लीड्स में,विराट सेना का पूरा फोकस जीत पर

